ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरातरारी में बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत - कैमूर के लिए भी

तरारी में बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत - कैमूर के लिए भी

-इमादपुर के सहियारा गांव के समीप हुई दुर्घटना -बाइक की सीधी भिड़ंत में गयी दोनों की जान -शादी में शामिल होने ससुराल आया था कैमूर निवासी भोजपुर के तरारी ब्लॉक के इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा...

तरारी में बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत - कैमूर के लिए भी
हिन्दुस्तान टीम,आराTue, 06 Jun 2017 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

-इमादपुर के सहियारा गांव के समीप हुई दुर्घटना -बाइक की सीधी भिड़ंत में गयी दोनों की जान -शादी में शामिल होने ससुराल आया था कैमूर निवासी भोजपुर के तरारी ब्लॉक के इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव के समीप मंगलवार को दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इसमें दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। इसमें एक की मौत घटनास्थल पर, जबकि दूसरे ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में इमादपुर थाना क्षेत्र के छोटकी मोआप निवासी चंदन कुमार व कैमूर जिले के कुद्दी थाना क्षेत्र के भलुआरी गांव निवासी भैरो खरवार का पुत्र सुनील कुमार शामिल है। सुनील शादी समारोह में भाग लेने नारायणपुर गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटकी मोआप गांव निवासी हरेराम सिंह का पुत्र मंगलवार को बाइक से खुटहां बाजार जा रहा था। इस बीच सहियारा गांव के समीप उसकी बाइक की सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी। हादसे में चंदन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सुनील गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल पीरो पीएचसी लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहंुची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गये। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। ऑटो की मरम्मत कराने खुटहां जा रहा था चंदन छोटकी मोआप निवासी हरेराम सिंह का इकलौता पुत्र चंदन ऑटो चलाता था। उसका टेम्पो खराब हो गया था और खुटहां बाजार में खड़ा था। टेम्पो की मरम्मत कराने के लिए वह मंगलवार को बाइक से बाजार जा रहा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता पूरी तरह टूट गये। रो-रोकर दोनों का बुरा हाल हो गया। पति के वियोग में पत्नी चिंता देवी बार-बार बेहोश जा रही थी। चंदन की शादी 2011 में तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी चिंता से हुई थी। उसे एक बेटा व दो माह की एक बेटी है। दामाद की मौत से ससुराल में पसरा मातम ससुराल में सड़क हादसे में दामाद की मौत से शादी का माहौल गम में बदल गया। मंगलवार की सुबह अभी बारात लौटी ही थी कि घर के दामाद की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। मंगलवार की सुबह तक जिस घर में मंगल गीत गाये जा रहे थे, वहां दोपहर में रोना-धोना मच गया। पत्नी व सास सहित घर के सभी लोगों का बुरा हाल हो चुका था। नयी नवेली दुल्हन के घर आने की खुशी पल भर में ही गायब हो गयी। बताया जाता है कि कैमूर निवासी सुनील की शादी इमादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुई है। सोमवार को उसे साले रामावतार की शादी थी। पहली बार ससुराल आना बन गया काल मंगलवार की सुबह बारात लौटने के बाद सुनील अपने किसी रिश्तेदार को बस पकड़वाने खुटहां बाजार जा रहा था। तभी सहियारा गांव के समीप उसकी बाइक की टक्कर हो गयी। बताया जाता है कि सुनील की पिछले साल ही नारायणपुर गांव निवासी रामावतार की बहन पूजा से हुई थी। शादी के बाद पहली बार वह अपनी ससुराल आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें