ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराभोजपुर में गो हत्या पर बवाल, हंगामा व रोड जाम

भोजपुर में गो हत्या पर बवाल, हंगामा व रोड जाम

भोजपुर के सहार में गो हत्या की सूचना पर रविवार को बवाल मच गया। गुस्साये गो रक्षकों ने आरोपितों के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को ले रोड जाम कर दिया। पुलिस...

भोजपुर में गो हत्या पर बवाल, हंगामा व रोड जाम
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 03 Sep 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के सहार में गो हत्या की सूचना पर रविवार को बवाल मच गया। गुस्साये गो रक्षकों ने आरोपितों के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को ले रोड जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी। इससे आरा-अरवल मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने गो हत्या के आरोपित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके घर से मवेशी काटने में इस्तेमाल लोहे का दाब व चाकू के अलावा बछड़े का मांस व हड्डी सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। मौके से दो गायों को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सहार निवासी कलाम कुरैशी व फैयाज कुरैशी शामिल हैं। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के घर को सील कर दिया है। वहीं बरामद मांस की जांच के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सहार गांव के बधार में कलाम कुरैशी के नवनिर्मित मकान में रविवार की सुबह गो हत्या की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क उठे और हंगामा करते हुए रोड पर उतर गये। पहले तो ग्रामीणों ने कलाम कुरैशी के घर पर हमला कर दिया। उसके बाद रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष संजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहंुचे। बाद में आरा के एसडीओ नवदीप शुक्ला, एएसपी दयाशंकर, पीरो डीएसपी रेशु कृष्णा, डीसीएलआर बुधप्रकाश, मजिस्ट्रेट विकास कुमार, बीडीओ मनीष कुमार, सीओ संजीव राय पहंुचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर की गयी है। स्थिति पूरी तरह समान्य हो गयी है। बरामद मांस की जांच करायी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें