ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराजमीन पर कब्जे के विवाद में गरजीं बंदूकें

जमीन पर कब्जे के विवाद में गरजीं बंदूकें

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया गांव में गुरुवार की रात जमीन संबंधी विवाद को ले दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गये। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। करीब 15 राउंड फायरिंग की गयी।...

जमीन पर कब्जे के विवाद में गरजीं बंदूकें
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 11 Aug 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया गांव में गुरुवार की रात जमीन संबंधी विवाद को ले दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गये। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। करीब 15 राउंड फायरिंग की गयी। हालांकि इसमें किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव दहल उठा। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच सहित दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार जनकपुरिया गांव निवासी पिंटू सिंह व सत्येंद्र सिंह के बीच काफी दिनों से बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा करने को ले विवाद चला आ रहा था। इस बीच सत्येंद्र सिंह के पक्ष में गांव के ही राजदेव राम भी आ गये और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास तेज कर दिया गया। इसी विवाद में गुरुवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गयी। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश मौके पर पहंुच गये। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इसमें एक पक्ष के सत्येंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, गुड्डू सिंह व दूसरे पक्ष के पिंटू सिंह, हरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, सरोज सिंह व श्री हरिकिशुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें