Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault Kwid Sales Cross The 1.75 Lakh Mark in India

भारत में रेनो क्विड की अब तक 1.75 लाख इकाइयां बिकीं

रेनो इंडिया के शुरआती मॉडल क्विड की देश में अब तक 1.75 लाख इकाइयां बिकी हैं। कंपनी ने इसे सितंबर 2015 में बाजार में उतारा था। हाल ही में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था लागू होने के बाद इस मॉडल की...

नई दिल्ली, एजेंसी Tue, 25 July 2017 05:04 PM
हमें फॉलो करें

रेनो इंडिया के शुरआती मॉडल क्विड की देश में अब तक 1.75 लाख इकाइयां बिकी हैं। कंपनी ने इसे सितंबर 2015 में बाजार में उतारा था। हाल ही में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था लागू होने के बाद इस मॉडल की कीमत में 5,200 से 29,500 रपये तक की कमी आई है जो राज्यों और वैरिएंट पर निर्भर करती है। अब दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 2.62 लाख रुपये है।

कंपनी के भारत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा कि रेनॉ क्विड भारत में सबसे प्रतिस्पर्धी हैचबैक कारों में से एक बन गई है। इसकी पेशकश से अब तक इसकी 1.75 लाख से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं।

ऐप पर पढ़ें