Hindi Newsऑटो न्यूज़Ford launched new Ecosport Facelift

फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 7.31 लाख रुपये

फोर्ड ने फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 7.31 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और होंडा डब्ल्यूआर-वी से...

फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 7.31 लाख रुपये
लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीThu, 9 Nov 2017 05:00 PM
हमें फॉलो करें

फोर्ड ने फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 7.31 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा। 

वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट                  कीमत (पेट्रोल)                                     कीमत (डीज़ल)
एम्बिएंट               7.31 लाख रूपए                                   8.01 लाख रूपए
ट्रेंड                       8.04 लाख रूपए                                   8.71 लाख रूपए
ट्रेंड प्लस               9.34 लाख रूपए (ऑटोमैटिक)                9.10 लाख रूपए
टाइटेनियम            9.17 लाख रूपए                                   9.85 लाख रूपए
टाइटेनियम प्लस    10.99 लाख रूपए (ऑटोमैटिक)              10.57 लाख रूपए

CarDekho.com फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। बाहर की तरफ एसयूवी जैसी ग्रिल, ग्रिल के दोनों ओर प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से में 17 इंच के अलॉय व्हील को छोड़कर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पीछे की तरफ भी कोई अहम बदलाव नहीं हुआ है।

केबिन की बात करें तो यहां हाइलाइटर के तौर पर 8.0 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, फोर्ड सिंक 3 इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ दिया गया है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है। फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट के नीचे वाले वेरिएंट में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। सेंट्रल कंसोल, स्टीयरिंग व्हील और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। इसका डैशबोर्ड नई फोर्ड फिएस्टा से मिलता-जुलता है।

फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 123 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 205 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के माइलेज का दावा 17 किमी प्रति लीटर, पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट के माइलेज का दावा 14.8 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वेरिएंट के माइलेज का दावा 23 किमी प्रति लीटर है।

ऐप पर पढ़ें