ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Vaastutulsi is used from birth to death

जन्म से लेकर मृत्यु तक काम आती है तुलसी  

तुलसी का पौधा जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य के काम आता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी को विशेष स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि जिस घर पर मुसीबत आने वाली होती है उस घर से सबसे पहले तुलसी चली जाती है।...

जन्म से लेकर मृत्यु तक काम आती है तुलसी  
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

तुलसी का पौधा जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य के काम आता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी को विशेष स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि जिस घर पर मुसीबत आने वाली होती है उस घर से सबसे पहले तुलसी चली जाती है। ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि ऐसा बुध के कारण होता है। बुध को पेड़ पौधों का कारक ग्रह माना जाता है।

घर में अगर कलह रहती हो तो वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे का गमला रसोई के पास रखें। ऐसा करने से कलह दूर होती है। बेटी के विवाह में देरी हो रही है तो अग्निकोण में तुलसी के पौधे को कन्या रोजाना जल अर्पित करे। ऐसा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। कहा जाता है कि अगर घर पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो इसका सबसे पहले असर घर में लगे तुलसी के पौधे पर होता है। पौधा सूखने लगता है।

अगर संतान का स्वभाव जिद्दी हो तो पूर्व दिशा में रखे तुलसी के पौधे से तीन पत्ते संतान को खिलाने से उसका व्यवहार परिवर्तित हो सकता है। तुलसी के पौधे की सुगंध घर के वातावरण को शुद्ध कर देती है। यह सुगंध सकारात्मक ऊर्जा लाती है।

कफ, सर्दी, खांसी में तुलसी बेहद लाभदायक है। गले में सूजन या खराश हो तो तुलसी के बीज का सेवन शक्कर के साथ करने से राहत मिलती है। पेट दर्द होने पर तुलसी रस और अदरक का रस समान मात्रा में लेने से फायदा मिलता है। रोजाना तुलसी की पत्तियां चबाकर खाने से रक्त साफ होता है। मधुमेह या रक्त विकार से पीड़ित रोगी को प्रतिदिन खाली पेट तुलसी की पत्तियां ग्रहण करनी चाहिए। अगर श्वांस से संबंधित रोग हैं तो तुलसी के पौधे के पास कुछ समय तक रोजाना बैठें, रोग से छुटकारा मिल सकता है। 

...इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें