ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Vaastuthis diwali 27 things to do diverting at home

इस दिवाली घर में 27 चीजों को करें इधर से उधर

दीपावली, खुशहाली, प्रसन्नता और संपन्नता का त्योहार है। रंग-बिरंगी रंगोली और जगमगाती रोशनी का त्योहार है। इस त्योहार में अगर हम कुछ वास्तु उपायों का ध्यान रखें तो यह पर्व हमारे जीवन में नई खुशियां ला...

इस दिवाली घर में 27 चीजों को करें इधर से उधर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Oct 2016 06:56 AM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली, खुशहाली, प्रसन्नता और संपन्नता का त्योहार है। रंग-बिरंगी रंगोली और जगमगाती रोशनी का त्योहार है। इस त्योहार में अगर हम कुछ वास्तु उपायों का ध्यान रखें तो यह पर्व हमारे जीवन में नई खुशियां ला सकता है।

वास्तु के अनुसार दीपावली पर घर में रखी 27 चीजों को इधर से उधर रखना चाहिए। इसी बहाने आपके घर की सफ़ाई भी हो जाएगी और जो वस्तु काम की नहीं हैं वो घर से बाहर निकल जाएगी। दिवाली के दिन घर का मुख्य दरवाजा और सभी खिड़कियां खुली रखें। दरवाजे के बाहर सुंदर रंगोली सजाएं। वास्तु के अनुसार, किसी भी शुभ प्रसंग या पूजा में घर के किसी भी सदस्य को काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

दीपावली के दिन घर से निकलते ही यदि कोई सुहागन स्त्री लाल रंग के वस्त्रों में दिख जाए तो समझ लें आप पर महालक्ष्मी की कृपा होने वाली है। ऐसा होने पर किसी जरूरतमंद सुहागन स्त्री को सुहाग की सामग्री दान करें। लक्ष्मी माता के ऐसे स्वरूप का पूजन न करें, जिस पर वो उल्लू की सवारी कर रही हों। श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी गरूड़ पर सवार हों, ऐसे स्वरूप को घर में रखने से कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

मां लक्ष्मी के आठ स्वरूप हैं, उनके किसी भी स्वरूप को घर में स्थान दे सकते हैं। गृहस्थ लोगों के लिए बैठी लक्ष्मी समृद्धि-संपन्नता की प्रतीक हैं। महालक्ष्मी का ऐसा स्वरूप विराजित करें, जिसमें वो श्री हरि विष्णु के चरण दबा रही हों।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें