ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Vaastumake your home a haven

ऐसे बनाएं अपने घर को स्वर्ग 

घर-परिवार, हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या घर में अक्सर कोई न कोई बीमार रहता है, या फिर क्लेश ने घर में डेरा डाल लिया है। कहीं इसके लिए हमारे घर का वास्तुदोष तो...

ऐसे बनाएं अपने घर को स्वर्ग 
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Oct 2016 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

घर-परिवार, हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या घर में अक्सर कोई न कोई बीमार रहता है, या फिर क्लेश ने घर में डेरा डाल लिया है। कहीं इसके लिए हमारे घर का वास्तुदोष तो जिम्मेदार नहीं। वास्तु के इन आसान से उपायों को अपनाकर हम अपने घर को स्वर्ग बना सकते हैं।  

घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इससे परिवार में प्रेम बढ़ता है। तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है। बच्चों का अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उन्हें पूर्व की ओर मुख कर पढ़ाई करनी चाहिए। बच्चों के स्टडी रूम में हंस पर विराजमान सरस्वती माता का चित्र लगाएं। बच्चों के कमरे के पर्दों का रंग हरा, नीला या फिर पीला रखें। बच्चों के बिस्तर का सिराहना शौचालय की ओर न हो। 

बेडरुम में कभी भी देवी-देवताओं के चित्र नहीं रखने चाहिए। रात को सोते समय सिर हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। घर का प्रवेश द्वार एकदम स्वच्छ होना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी आती हैं। घर में शंख अवश्य रखें। इससे बजाने से रोगाणु नष्ट होते हैं। पक्षियों को दाना और गाय को रोटी, चारा खिलाने से गृह दोष का निवारण होता है।

घर में नियमित गोमूत्र का छिड़काव करें या गंगाजल का भी उपयोग कर सकते हैं। घर में कंडे को प्रज्ज्वलित कर धुआं करना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। हफ्ते में एक बार ऐसा अवश्य करना चाहिए। घर में शांति बनाए रखें। क्लेश से कष्ट बढ़ता है और धन का नाश होता है। घर में कोई टूटा हुआ सामान न रखें। इससे रिश्तों में दरार आती है। घर में वर्ष में दो बार हवन यज्ञ अवश्य कराना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ जैसे मांगलिक चिह्न बनाना शुभ होता है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें