ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyYour Score Know how it will be for you October 23

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अक्टूबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 22 Oct 2017 11:39 AM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान हावी हो सकती है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। किसी भी कार्य को टालें नहीं। घर परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अटका हुआ धन वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के कार्य आसानी से पूरे होंगे। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय न लें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।