ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyYour Score Know how it will be for you October 22

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अक्टूबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अक्टूबर का दिन, राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 22 Oct 2017 06:44 AM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में दौड़भाग की स्थिति रहेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों-अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग बन सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को टाले नहीं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। परिवार में भी खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही समस्या फिर से सामने आ सकती है। पहले से बनाई गईं योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज पैसों से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि के मार्ग बन सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।