ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyYour Score Know how it will be for you October 14th

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Fri, 13 Oct 2017 08:42 PM

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन में नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे कार्यों को फिलहाल टाल दें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी से निर्णय लें। जोखिमभरे कार्यों को फिलहाल टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में भी दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य आरंभ न करें। परिवार में वातावरण खुशियों भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक थकान और आलस्य हावी हो सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी हो सकते हैं। विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। पुराने समय से चली आ रही कोई समस्या परेशान कर सकती है। नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किस्मत का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। आपको किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।