आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 नवंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।
आपकी अंकराशि
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
मूलांक-1
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मूलांक-2
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान में नियंत्रण रखें।
मूलांक-3
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। शारीरिक थकान और आलस्य हावी हो सकता है।
मूलांक-5
आज परिवार में खुशियों से भरा समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मन में नए-नए विचार आएंगे। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक-6
आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिल सकता है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक-7
आज आपके सारे कार्य सहजता से निपटेंगे। पुराने समय से चली आ रहीं परेशानियों का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक-8
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। साथियों, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक थकान और आलस्य हावी हो सकता है।
मूलांक-9
आज आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।