ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologywhy women keep hartalika teej vrat read subh muhurat

हरतालिका व्रत: जानें महिलाएं क्यों रखती है तीज का ये व्रत, पढ़ें शुभ समय

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष ती तृतीया को हरतालिका व्रत रखा जाता है। पति की लंबी आयु और अच्छे वर की

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीWed, 23 Aug 2017 04:36 PM

हरतालिका तीज व्रत कल

हरतालिका तीज व्रत कल1 / 2

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका व्रत रखा जाता है। पति की लंबी आयु और अच्छे वर की चाहत रखने वाली महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती है। इस बार हरतालिका तीज व्रत गुरुवार को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि शिवजी को पाने के लिए मां पार्वती ने यह व्रत रखा था। इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं वे पूरी रात जाग कर शिव भजन करती हैं। 

जानें क्या है व्रत रखने का महत्व

क्या है व्रत रखने का महत्व

क्या है व्रत रखने का महत्व2 / 2

क्या है व्रत रखने का महत्व

इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती की बालू या मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजन करती हैं। इस दिन महिलाएं भोर में ही दही-चुरा, मिष्ठान और फल का सेवन कर पूरे दिन निराजल व्रत रहकर पूजन सामाग्रियों से भगवान शिव परिवार ‘उमा महेश्वर का विधि-विधान से पूजा करेंगी। दूसरे दिन यानी पारण के दिन एक या इससे अधिक ब्राह्मण दम्पति को भोजन कराकर सौभाग्य की वस्तुओं का दान कर आशीष लेगी। सुन्दर, सुशील वर की कामना के लिए अधिकतर कुंवारी कन्याएं भी तीज का व्रत रहती है और सौभाग्य की कामना के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन-अर्चन करती है।

शुभ समय

इस बार हरतालिका तीज का मुहूर्त 23 अगस्त की रात 9: 03 से  24 अगस्‍त की रात 20:27 बजे तक रहेगा। प्रदोषकाल हरितालिका तीज का मुहूर्त शाम 6:30 बजे से रात 08:27 बजे तक है।


गणेश चतुर्थी 2017: चतुर्थी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो...