ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologywhat forehead lines says according to samudrik shashtra

अगर माथे पर बनी है ये लकीर तो आप बनेंगे सरकारी अधिकारी

हर व्यक्ति के माथे के बीचों-बीच कुछ रेखाएं बनती हैं। इन रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य का भी प

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 19 Sep 2017 12:38 PM

माथे पर बनी है ये लकीर तो आप बनेंगे सरकारी अधिकारी

माथे पर बनी है ये लकीर तो आप बनेंगे सरकारी अधिकारी1 / 2

हर व्यक्ति के माथे के बीचों-बीच कुछ रेखाएं बनती हैं। इन रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य का भी पता चल सकता है।

माथे पर सबसे पहले शनि रेखा होती है। जब भी किसी के माथे के बीचोंबीच यह रेखा दिखाई देती है तो उसे गंभीर माना जाता है। कहा जाता है कि वह अपने कार्यों को लेकर हमेशा गंभीर रहता है और हमेशा काम को पूरी लगन के साथ करता है। वह अन्य के मुकाबले ज्यादा ज्ञानी माना जाता है।

इसके बाद जिस रेखा का स्थान आता है, उसे गुरु रेखा बोलते हैं। माथे पर शनि रेखा के नीचे मौजूद यह रेखा शनि रेखा से बड़ी होती है। अगर किसी व्यक्ति के माथे पर यह रेखा बनती है तो समझा जाता है कि वह काफी सफल होगा। अपने करियर में किसी ऊंचे पद पर बैठेगा। 

ये भी पढ़ें: नौ दिन तक रखें यह पोटली, हो जाएगी सारी इच्छा पूरी

मंगल रेखा वालों को नहीं होती है पैसों की कमी

मंगल रेखा वालों को नहीं होती है पैसों की कमी2 / 2

गुरु रेखा के बाद मंगल रेखा आती है। जिन लोगों के माथे पर ये रेखाएं बनती है, वे लोग सरकारी अधिकारी बनते हैं। इस तरह के लोग काफी तेज, साहसी होते हैं। वहीं, आर्थिक स्थिति की बात करें तो ऐसे लोगों के पास पैसों की कमी नहीं होती है।

अगर माथे की दो रेखाएं कटी हुई हैं तो इंसान पूरे जीवन हमेशा परेशान रहता है। जिन लोगों के माथे पर तीन रेखाएं पड़ती हैं। वे जीवन में सुखी रहते हैं। एैसे लोग 70 साल से अधिक जीते हैं। क्योंकि तीन रेखाएं शुभ मानी जाती हैं। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)