ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologytodays 27 september horoscope

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 सिंतबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Madanपंडित कमल तिवारी, नई दिल्लीTue, 26 Sep 2017 02:24 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 सिंतबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 सिंतबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक: 1

मूलांक: 12 / 10

आज आपको कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार को लेकर नए-नए विचार मन में आएंगे। व्यापार में अचानक हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला टाल दें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक: 2

मूलांक: 23 / 10

आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। नींद की कमी और आलस्य हावी हो सकता है।

मूलांक: 3

मूलांक: 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक: 4

मूलांक: 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। आत्मविश्वास बनाए रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बहस की स्थिति से दूर रहें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक: 5

मूलांक: 56 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रक्त संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं।

मूलांक: 6

मूलांक: 67 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है।

मूलांक: 7

मूलांक: 78 / 10

आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी पैसा उधार न दें। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में भी किस्मत का आपको साथ मिलेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में वातावरण खुशियों भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक: 8

मूलांक: 89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक: 9

मूलांक: 910 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आत्मविश्वास बनाए रखें। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।