राशिफल: 21 अगस्त को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
वृष
भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मिथुन
पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कर्क
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
सिंह
आत्मसंयत रहें। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
तुला
धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढे़गा। शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
धनु
भौतिक सुखों का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर
कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि संभव है।
कुंभ
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन
अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।