ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThis time Navratri festival is coming with great success

महासंयोग: इस बार मां जगदंबा पालकी में बैठकर आएंगी और पालकी में ही बैठकर ही जाएंगी

महासंयोग लेकर आ रहा है, इस बार नवरात्रि का पर्व। इस बार नवरात्रि महासंयोग लेकर आ रही है। मां जगदंबा पालकी में बैठकर आएंगी और पालकी में ही बैठकर जाएंगी।नवरत्रि के 9 दिन सुख समृद्धिदायक होंगे। अश्विन...

महासंयोग: इस बार मां जगदंबा पालकी में बैठकर आएंगी और पालकी में ही बैठकर ही जाएंगी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मेरठ Wed, 20 Sep 2017 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महासंयोग लेकर आ रहा है, इस बार नवरात्रि का पर्व। इस बार नवरात्रि महासंयोग लेकर आ रही है। मां जगदंबा पालकी में बैठकर आएंगी और पालकी में ही बैठकर जाएंगी।नवरत्रि के 9 दिन सुख समृद्धिदायक होंगे। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 21 सितंबर गुरुवार को शारदीय नवरात्र का आरंभ होगा।

शारदीय नवरात्र शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व 21 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर को समाप्त होगा। इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी से होगा व गमन पालकी पर ही होगा, जो अति शुभ है। देवीपुराण में नवरात्रि में भगवती के आगमन व प्रस्थान के लिए वार अनुसार वाहन बताए गए हैं।

इस बार माता का आगमन व गमन जनजीवन के लिए हर प्रकार की सिद्धि देने वाला है। इस बार गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में घट स्थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्व काल शुरू होगा। गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में यदि देवी आराधना का पर्व शुरू हो, तो यह देवीकृपा व इष्ट साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। देवी भागवत में नवरात्रि के प्रारंभ व समापन के वार अनुसार माताजी के आगमन प्रस्थान के वाहन इस प्रकार बताए गए हैं।

आगमन वाहन

रविवार व सोमवार को हाथी।

शनिवार व मंगलवार को घोड़ा।

गुरुवार व शुक्रवार को पालकी।

बुधवार को नौका आगमन।

प्रस्थान वाहन

रविवार व सोमवार भैंसा।

शनिवार और मंगलवार को सिंह।

बुधवार व शुक्रवार को गज हाथी।

गुरुवार को नर वाहन पर प्रस्थान।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें