ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese people should always firoza gem

इन लोगों को जरूर पहनना चाहिए फिरोजा रत्न

ज्योतिष शास्त्र में रत्न पहन कर ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम किया जाता है। वहीं ग्रहों को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न रत्न पहने जाते हैं। रत्न तो कई प्रकार के होते है जैसे नीलम, पन्ना, मूंगा...

इन लोगों को जरूर पहनना चाहिए फिरोजा रत्न
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 19 May 2017 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में रत्न पहन कर ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम किया जाता है। वहीं ग्रहों को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न रत्न पहने जाते हैं। रत्न तो कई प्रकार के होते है जैसे नीलम, पन्ना, मूंगा आदि। लेकिन इनके आलावा और भी रत्न होते है जिन्हें भले ही सस्ते रत्न कहा जाता है लेकिन इनका असर काफी तेज होता है। आज हम आपको फिरोजा रत्न के बारे में बता रहे है। 

यह रत्न फिरोजी रंग का होता है। कहा जाता है कि यह रत्न प्रेम संबंधों को सुधारता है। इसके अलावा इससे रोगों से भी मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फिरोजा रत्न धनु और मीन राशि वालों को जरूर पहनना चाहिए। इसके अलावा वे लोग जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो, उन्हें भी यह रत्न धारण करना चाहिए। यह बृहस्पति ग्रह को मजबूती प्रदान करता है।

पढ़े : रत्नों से जुड़ी खबरें 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें