ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologythese people have blessing of maa lakshmi

इस दिन जन्में लोगों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी

व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्म की तारीख, महीना आदि बहुत मायने रखती है। वैसे ही व्यक्त

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीThu, 31 Aug 2017 05:42 PM

इस दिन जन्में लोगों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी

इस दिन जन्में लोगों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी1 / 2

व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्म की तारीख, महीना आदि बहुत मायने रखती है। वैसे ही व्यक्ति का मूलांक उसकी जिंदगी को काफी प्रभावित करता है। व्यक्ति का भविष्य, उसका स्वभाव सब कुछ मूलांक पर निर्धारित होता है। कहा जाता है कि मूलांक 6 वाले लोगों पर मां लक्ष्मी का कृपा बनी होती है। जिन लोगों को जन्म 6, 15 और 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होता है।

इस दिन जन्में लोगों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी

इस दिन जन्में लोगों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी2 / 2

इस मूलांक का ग्रह शुक्र होता है। ये लोग काफी टैलेंटेड होते हैं। इनके पास हर सवाल का जवाब मौजूद होता है। इस दिन जन्में लोग दिखने में काफी सुंदर होते हैं वहीं ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। इस मिलांक वाले लोगों तर्कशास्त्र ,ज्योतिष, सफल व्यापारी होते हैं। इस मूलांक वाले व्यक्ति अपने ही ढंग से काम करते है और आगे बढ़ते है। 

ये लोग सभी मूलांक वाले लोगों से मित्रता बनाने मे सक्षम होते हैं इस कारण इनके बहुत से मित्र होते हैं। स्वभाव की बात करें तो यो लोग हंसमुख, शौकीन मिज़ाज व कलाप्रेमी होते है। वैसे ये लोग बड़े चंचल होते है। इन लोगों को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। यदि ये किसी से प्रेम करते हैं तो उसके लिए सबकुछ कुर्बान करने को तैयार रहते हैं।

खुले हाथों से खर्च करते हैं लेकिन लक्ष्मी हमेशा इनके साथ रहती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


आपके नाम में एक अक्षर दो बार आता है, तो होगा ऐसा कि..