ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyThere will be no rift between husband and wife

...तो फिर कभी न होगी पति-पत्नी में अनबन 

आदर, विश्वास और प्रेम है तो दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। पति-पत्नी के रिश्‍ते को विश्वास की डोर बांधे रखती है। कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि भरोसे की यह डोर डगमगाने लगती...

...तो फिर कभी न होगी पति-पत्नी में अनबन 
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,meerut Sat, 07 Oct 2017 03:48 AM
ऐप पर पढ़ें

आदर, विश्वास और प्रेम है तो दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। पति-पत्नी के रिश्‍ते को विश्वास की डोर बांधे रखती है। कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि भरोसे की यह डोर डगमगाने लगती है। पति-पत्‍नी के बीच हमेशा संबंध मधुर बने रहें, आइए जानते हैं कुछ वास्तु उपायों के बारे में। 

पति-पत्नी दोनों अपने भोजन से कुछ हिस्सा रोजाना चिड़ियों को दें। पति या पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य अक्सर प्रभावित रहता हो तो घर में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित इसकी देखभाल करें। प्रत्येक रविवार अपने घर तथा शयनकक्ष में गूगल की धूनी दें। जीवनसाथी को जो बात पसंद न हो, वह बात रात में न करें। शुक्रवार को पति-पत्नी एक-दूसरे को परफ्यूम गिफ्ट करें। 

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए घर के उत्तर-पश्चिमी कोने का बेडरूम अच्छा माना जाता है। जिस पलंग पर पति-पत्नी सोते हों उस पर किसी और को शयन न करने दें। बेडरूम में राधा-कृष्ण का चित्र लगाएं। बेडरूम में भोजन न करें। बेड को खिड़की के पास नहीं लगाना चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव बढ़ता है। पत्नी को पति के बाई ओर ही सोना चाहिए। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें