ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySuch love will grow in your family

बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी भी बढ़ा सकती है परिवार में प्यार 

हमारे आसपास हर तरफ ऊर्जा का प्रवाह है, यह हम पर सीधा असर डालती है। हमारे आसपास या हमारे घर में क्या होना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी है। इस बारे में जानने के लिए हम फेंगशुई की मदद ले सकते...

बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी भी बढ़ा सकती है परिवार में प्यार 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,मेरठWed, 23 Aug 2017 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

हमारे आसपास हर तरफ ऊर्जा का प्रवाह है, यह हम पर सीधा असर डालती है। हमारे आसपास या हमारे घर में क्या होना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी है। इस बारे में जानने के लिए हम फेंगशुई की मदद ले सकते हैं। अगर घर में किसी वस्तु को लेकर दोष उत्पन्न हो रहा है तो यह हमारी और हमारे अपनों की जिंदगी पर असर डाल सकती है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी फेंगशुई टिप्स के बारे में । 

घर में दक्षिण-पश्‍चिम दिशा का संबंध हमारे पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा माना जाता है। इस दिशा में पूरे परिवार की तस्वीर लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है। कहा जाता है कि इस दिशा में संयुक्त परिवार की तस्वीर लगाने से कभी बंटवारे जैसी नौबत नहीं आती है। बेडरूम के दक्षिण-पश्‍चिम कोने में पति-पत्नी की फोटो लगाने से उनके बीच प्रेम बढ़ता है।

बाथरूम में भी दोष हो सकता है। बाथरूम के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण न लगाएं। एक से ज्यादा आइना बाथरूम में न लगाएं। बाथरूम को हमेशा साफ रखें। बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना शुभ होता है। बाथरूम में रखी बाल्टी हमेशा पानी से भरी रहें। फेंगशुई में तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। इसे किचन या शौचालय के भीतर न रखें। पुस्तकों को कभी खुली अलमारी में नहीं रखना चाहिए। दरवाजे के ठीक सामने नहीं सोना चाहिए। घर में कोई भी कोना अंधेरे में न हो। 

पढ़े वास्तु से जुड़ी खबरें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें