ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySo Bronze ware and silver ornaments are purchased on Dhanteras

धनतेरस पर इसलिए खरीदे जाते हैं पीतल के बर्तन और चांदी के आभूषण 

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरी इसी दिन अमृत पात्र के साथ प्रकट हुए थे। उन्हें...

Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम  ,मेरठMon, 16 Oct 2017 10:52 PM

भगवान धनवंतरी

भगवान धनवंतरी 1 / 2

पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरी कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस के दिन अमृत पात्र के साथ प्रकट हुए थे। भगवान धनवंतरी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और उन्हें देवताओं के वैद्य के रूप में भी जाना जाता है।  
 

धनतेरस के दिन चल या अचल संपत्ति खरीदने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन चल या अचल संपत्ति खरीदने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।2 / 2

धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा कर अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की जाती है। माना जाता है कि भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों में से एक हैं। भगवान धनवंतरी ने ही आयुर्वेद का प्रादुर्भाव किया और शल्य चिकित्सा की खोज की। भगवान धनवंतरी की प्रिय धातु पीतल मानी जाती है। इसीलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है। चांदी को चंद्रमा का प्रतीक मानते हैं। चांदी कुबेर की धातु है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण खरीदने से यश, कीर्ति में वृद्धि होती है। यह भी मान्यता है कि धनतेरस के दिन चल या अचल संपत्ति खरीदने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।