ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyprediction 19 july horoscope

आपका राशिफल: पढ़ें 20 जुलाई को क्या कहते हैं आपके सितारे

आपका राशिफल: पढ़ें 19 जुलाई को क्या कहते हैं आपके सितारे

Rahul.kumarनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Thu, 20 Jul 2017 07:20 AM

मेष

मेष1 / 11


मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। (पं.राघवेंद्र शर्मा)

वृष

वृष2 / 11


मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन

मिथुन3 / 11

आत्‍मसंयत रहें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। वाहन सुख में कमी आएगी।

कर्क

 कर्क4 / 11

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घरेलू समस्‍याएं बढ़ेंगी। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। 

सिंह

सिंह5 / 11


आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान रहेंगे। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा। 

कन्या

कन्या6 / 11


शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता हे। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक7 / 11

मन अशांत रहेगा, लेकिन संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्‍त्रों पर खर्च बढेंगे। 

धनु

धनु8 / 11


कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर

मकर9 / 11


क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ

कुंभ10 / 11


स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संतान को कष्‍ट होगा। 

मीन

मीन11 / 11


आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।