ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypooja path of new car according to hindu

नए वाहन का इस तरह करें पूजा-पाठ

अगर आप नया वाहन खरीद रहे है तो हम आपको बता रहे है कि आपको किस प्रकार उसकी पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे जब भी आपका वाहन घर में प्रवेश करेगा तो उसके साथ पॉजटिव एनर्जी भी घर में आएगी। तो आइए...

नए वाहन का इस तरह करें पूजा-पाठ
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 13 May 2017 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अगर आप नया वाहन खरीद रहे है तो हम आपको बता रहे है कि आपको किस प्रकार उसकी पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे जब भी आपका वाहन घर में प्रवेश करेगा तो उसके साथ पॉजटिव एनर्जी भी घर में आएगी। तो आइए जानते हैं कैसे करें नए वाहन की पूजा:

नए वाहन पर सबसे पहले आम के पत्ते से तीन बार जल छिड़के। फिर सिन्दूर व घी के तेल के मिश्रण से वाहन पर स्वस्तिक का निशान बनाएं। स्वस्तिक शुभ होने के साथ-साथ ही काफी ऊर्जाप्रदायक होता हैं। वाहन द्वारा यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न आये इसीलिए स्वस्तिक बनाया जाता है। फिर वाहन को फूलमाला पहनाएं। वाहन में तीन बार कलावा लपेटे। कलावा रक्षासूत्र होता है। जो कि वाहन की सुरक्षा के लिए होता है। 

अब कर्पूर से आरती करें। कलश के जल को दाएं-बाएं डाले। यह वाहन के लिए स्वागत का भाव को प्रदर्शित करता हैं। कर्पूर की राख से एक तिलक वाहन पर लगा दें। यह वाहन को नजरदोष से बचाता है। अब वाहन पर मिठाई रखें। बाद में ये मिठाई गौ माता को खाने को दें। एक नारियल लेकर नए वाहन पर से सात बार घुमाकर वाहन के आगे फोड़े। वाहन स्टार्ट कर उसे नारियल वाले स्थान पर से होते हुए एक चक्‍कर लगायें। नया वाहन से सदा अच्छा लाभ मिलता रहें इसके लिए एक पीली कौड़ी लें। इस कोड़ी को काले धागे में पिरो लें। बुधवार के दिन इसे अपने वाहन पर लटका दें। इससे आपके वाहन की रक्षा होगी।

पढ़े और भी खबरें यहां 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें