अक्सर मिलता है धोखा तो यह करें उपाय
कब, कौन, कहां धोखा दे जाए, यह कहा नहीं जा सकता। कभी-कभी तो हमारे बेहद करीबी भी हमें धोखा दे जाते हैं। अगर इंसान को परखने में आप बार-बार धोखा खा जाते हैं तो इन वास्तु उपायों को अपनाकर बड़े नुकसान से...
कब, कौन, कहां धोखा दे जाए, यह कहा नहीं जा सकता। कभी-कभी तो हमारे बेहद करीबी भी हमें धोखा दे जाते हैं। अगर इंसान को परखने में आप बार-बार धोखा खा जाते हैं तो इन वास्तु उपायों को अपनाकर बड़े नुकसान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
प्यार में धोखे से बचने के लिए बेडरूम में हल्के पिंक या किसी भी अन्य हल्के रंग की बेडशीट का प्रयोग करना चाहिए। बेडरूम में बेड के ठीक सामने शीशा न हो। प्रतिदिन सुबह पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। दरवाजे या खिड़की की तरफ पीठ करके न बैठें। ऐसे बैठने पर धोखा मिलने की आशंका बढ़ जाती है। जहां बैठे उसके पीछे दीवार हो।
घर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम भाग में वॉशिंग मशीन रखें। रसोईघर में बैठकर खाना खाने से अपनापन बढ़ता है। परिवार की महिलाओं को एक साथ लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भोजन के बाद जूठी थाली अधिक देर तक न छोड़ें। रसोईघर के सिंक में जूठे बर्तन देर तक नहीं रखें। घर में सफेद चंदन की मूर्ति ऐसे स्थान पर रखें, जहां से सभी की नजर इस पर पड़े।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।