ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyoffer these flower to maa durga

नवरात्र में देवी मां पर चढ़ाएं उनका प्रिय फूल, दूर होंगे 12 राशियों के दोष

नवरात्र के पूजन में देवी मां पर चढ़ने वाले फूलों का खास महत्व है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो द

Meenakshiनोएडा, राजीव त्रिवेदीThu, 21 Sep 2017 12:52 PM

नवरात्र में देवी मां पर चढ़ाएं उनका प्रिय फूल

नवरात्र में देवी मां पर चढ़ाएं उनका प्रिय फूल1 / 3

नवरात्र के पूजन में देवी मां पर चढ़ने वाले फूलों का खास महत्व है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो देवी मां के प्रिय पुष्प गुड़हल को चढ़ाने से वे भक्तों पर अपनी असीम अनुकंपा बरसाती हैं। ज्योतिषाचार्य पं. दीपक पाण्डेय के अनुसार देवी पुराण में मां दुर्गा पर गुड़हल का पुष्प चढ़ाना उसी तरह हितकारी है, जिस तरह से महाकाल पर बेलपत्र का चढ़ना। ऐसे में
नवरात्र का समय मां को प्रसन्न कर कुण्डली के दोष को दूर करने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय ग्रह, नक्षत्र और तारामण्डल की स्थितियों का लाभ उठाते हुए सिर्फ एक फूल को उसकी संख्या के आधार पर माला बनाकर मां दुर्गा को पहनाने भर से कुण्डली में व्याप्त दोषों को दूर किया जा सकता है।

विराजमान होते हैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश

विराजमान होते हैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश

विराजमान होते हैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश2 / 3

विराजमान होते हैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश

गुड़हल के पुष्प में अंकुरण निकलने की वजह से भी यह देवी मां का बेहद प्रिय पुष्प माना गया है। ऐसी भी मान्यता है कि गुड़हल के पुष्प के शुरुआती भाग में ब्रह्मा, मध्य भाग में विष्णु और अंतिम भाग में महेश और अंकुरण भाग खुद स्वंय शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का वास होता है।

पुष्प की संख्या का रखें ख्याल

नवरात्र के देवी पूजन में रंग का बेहद खास महत्व होता है। तंत्राचार्य कुलदीप दैविक के अनुसार देवी भागवत में वर्णन किया गया है कि मां दुर्गा को रक्त पुष्प रंग के पुष्प की माला बेहद पसंद हैं। इसी तरह अंक ज्योतिष के अनुसार मां दुर्गा के गले की माला को बनाते समय फूलों की संख्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तंत्र साधना में भी गुड़हल के पुष्पों की संख्या के आधार पर मंत्रोच्चार से विभिन्न दोषों को दूर किया जाता है।

राशिवार निर्धारित करें फूलों की संख्या

राशिवार निर्धारित करें फूलों की संख्या

राशिवार निर्धारित करें फूलों की संख्या3 / 3

राशिवार निर्धारित करें फूलों की संख्या

मेष राशि वाले 28 फूल की माला चढ़ाएं,  वृष राशि वाले 21 फूल चढ़ाए,  मिथुन राशिवालों को 54 पुष्प की माला चढ़ाने पर लाभ मिलेगा,  कर्क राशि वाले 56 पुष्प निर्धारित करें,  सिंह राशि वाले जातकों को 108 पुष्प चढ़ाने पर लाभ होगा, कन्या राशि वालों के लिए 11 पुष्प हितकारी होंगे,  तुला राशि वाले 21, वृश्चिक 18 पुष्प, धनु राशि वाले जातक 9, मकर राशि वाले 36, कुंभ राशि के जातकों को 5 व मीन राशि वाले जातकों को 108 पुष्पों की माला चढ़ानी चाहिए।

ज्योतिष के लिए खास

गुड़हल के पुष्प में मां दुर्गा का विशेष वास माना जाता है। पुष्प के हरे भाग में बुध और केतू का प्रतिनिधित्व माना गया है। केसरिया भाग में मंगल का प्रतिनिधित्व होता है। रक्त वर्ण रंग में सूर्य का प्रि2तनिधित्व माना जाता है। पुष्प के अंकुरण पर गुरु का वास माना गया है। अंकुरण के मध्य भाग में राहु और अंतिम भाग में शनि का वास होता है। पुष्प के बीज भाग में चन्द्रमा का वास माना गया है।

ये भी पढ़े: नवरात्र में किसी भी दिन इन चीजों से लगाएं देवी मां को भोग, हर काम में मिलेगी सफलता