ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyoffer blue flower to shiv ji on saturday

सावन 2017: शनिवार को शिव की पूजा में चढ़ाएं ये विशेष फूल 

सावन का महीना शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से मनुष्‍य की सभी इच्‍छाओं की पूर्ति होती है। इस दौरान भगवान को कई तरह के...

सावन 2017: शनिवार को शिव की पूजा में चढ़ाएं ये विशेष फूल 
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 15 Jul 2017 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन का महीना शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से मनुष्‍य की सभी इच्‍छाओं की पूर्ति होती है। इस दौरान भगवान को कई तरह के फूल चढ़ाए जाते है और इनका फल भी आपको कई तरह से मिलता है। शनिवार को शिव जी पर एक विशेष फूल चढ़ाने आपकी सारी मनोकामना पूरी हो सकती है।

शनिवार को चढ़ायें ये फूल 

सावन के पहले शनिवार को शिव जी की पूजा का विशेष महत्‍व है। इस दिन शिव जी की पूजा में नीले रंग का फूल इस्‍तेमाल करना उत्‍तम रहता है। इसलिए अगर आप शनिवार को शिव की पूजा में विष्‍णुकांता का फूल प्रयोग करेंगे तो शिवजी अवश्‍य प्रसन्‍न होंगे।  इस दिन आप भोलेनाथ से जो मांगेगे वह आपको जरुर मिलेगा। 

वर्जित हैं ये फूल 

शिव जो को कनेर और कमल के अलावा लाल रंग के फूल नहीं अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही भोलेनाथ पर केतकी और केवड़े के फूल चढ़ाने का भी निषेध किया गया है। शिव जी को तुलसी भी नहीं चढ़ाते हैं। उन्‍हें अकौड़े, बेलपत्र, धतूरे, भांग और विष्‍णुकांता चढ़ाने का महत्‍व है। 

Sawan 2017: यहां भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला विष किया था ग्रहण

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें