ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology, horoscope September 20

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 सितंबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 सितंबर का दिन, मूलांक के अनुसार जानें अपने बारे मे

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Tue, 19 Sep 2017 08:56 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य.

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। रोजमर्रा के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। अचानक किसी परेशानी से सामना हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में काम का दबाव अधिक रहेगा। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।


मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें, न ही अपनी योजनाओं को किसी से साझा करें। थकान और आलस्य हावी हो सकता है। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।