आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 नवंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।
आपकी अंकराशि
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
मूलांक-1
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मूलांक-2
आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक-3
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियों का समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक-4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त हो सकता है। किसी भी कार्य को टालें नहीं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय सोच-विचार कर ही लें। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक-5
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नए-नए विचार मन में आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में पहले से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक-6
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
मूलांक-7
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य को टालें नहीं। रोजमर्रा के कार्य आसानी से पूरे होंगे। मन में नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी।
मूलांक-8
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान हावी हो सकती है।
मूलांक-9
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार में पहले से चली आ रहीं परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।