ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology, horoscope July 24 2017

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जुलाई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जुलाई का दिन

Anuradha.pandey1लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीSun, 23 Jul 2017 02:00 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जुलाई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जुलाई का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य को टालें नहीं। व्यापार में पहले से बनाई गईं योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्य की अधिकता से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधान रहें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। जोखिमभरे कार्यों को फिलहाल टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। 

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है। साथियों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधियों पर विजय मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।