ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope July 11

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई का दिन

Anuradha.pandey1पंडित कमल तिवारी,नई दिल्लीMon, 10 Jul 2017 07:27 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने रोग दूर होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में किसी से उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आप किस्मत के भरोसे न रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी हो सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दिनभर दौड़भाग की स्थिति रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें। आलस्य और थकान हावी हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज रोजमर्रा के कार्यों में दौड़ भाग की स्थिति रहेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।