ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope august 21

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अगस्त का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Meenakshiपंडित कमल तिवारी ,नई दिल्लीSun, 20 Aug 2017 09:35 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अगस्त का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अगस्त का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आप कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में अचानक हानि हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय सोच विचार कर ही लें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आप कार्यक्षेत्र और व्यापार में उत्साह से भरपूर रहेंगे। अति उत्साह की स्थिति से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज रोजमर्रा के कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। व्यापार और कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में कुछ गलतफहमी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य शुरू न करें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के नए मार्ग बनेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। मानसिक और शारीरिक थकान परेशान कर सकती है। पुराने रोग उभर सकते हैं।