ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope august 20

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अगस्त का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 19 Aug 2017 09:08 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अगस्त का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अगस्त का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। व्यय की अधिकता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य शुरू न करें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय सोच विचार कर ही लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पहले से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मेहनत अधिक करनी होगी। नई योजनाओं पर सोच विचार कर ही कार्य आरंभ करें। मन में जिस बात को लेकर आशंका हो तो उस कार्य को न करें। धन से जुड़े मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। रोजमर्रा के कार्य अटक सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। पहले से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।