ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNose like parrots people be very lucky

भाग्‍यशाली होते हैं तोते जैसी नाक वाले

चेहरे पर नाक की सुंदरता में अपना महत्‍व है। लेकिन नाक की बनावट और आकार व्‍यक्‍ति का भाग्य का निर्धारण भी करती है। जानिए नाक का आकार कैसे व्‍यक्‍ति का भाग्‍य तय करता है।...

भाग्‍यशाली होते हैं तोते जैसी नाक वाले
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठTue, 23 May 2017 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

चेहरे पर नाक की सुंदरता में अपना महत्‍व है। लेकिन नाक की बनावट और आकार व्‍यक्‍ति का भाग्य का निर्धारण भी करती है। जानिए नाक का आकार कैसे व्‍यक्‍ति का भाग्‍य तय करता है।  

नाक मनुष्य की इच्छाशक्ति, संकल्प तथा निर्णय लेने की क्षमता की सूचक है। जिन लोगों की नाक लंबी और चौड़ी होती है ऐसे व्यक्ति भाग्यवान होते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति प्रायः जज, राजनीतिज्ञ, सरपंच, वक्ता और वैज्ञानिक सहित प्रतिष्‍ठित पदों पर आसीन होते हैं। जिनकी नाक तोते की तरह होती है वह भाग्यशाली होते हैं। इसी प्रकार की स्थिति गरूड़ जैसी नाक वालों की भी होती है। चील या गिद्ध जैसी नाक वाले व्यापारी या उद्योगपति होते हैं।

ऐसे लोग साहसी, लगनशील और प्रतिस्पर्धी पर विजयी पाने वाले होते हैं। हाथी की सूंड़ के समान नाक वाले व्‍यक्‍ति धनवान होते हैं। जिनकी नाक हंस के समान होती है वह प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। होठों के ठीक बीच में नाक वाले सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। यदि नाक का सिरा दाईं ओर झुका हो तो वह व्यक्ति क्रूर और दुष्ट होता है। जिसकी नाक धंसी हुई सी हो वह अल्पायु होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें