नवरात्र में इन पांच चीजों का होता है महत्व, इसके बिना अधूरी है मां की पूजा
शारदीय नवरात्र चल रही है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों ये
नवरात्र में इन पांच चीजों का होता है महत्व
शारदीय नवरात्र चल रही है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों ये पांच चीजों का पूजा के दौरान करने का बड़ा महत्व है। इन दिनों कलश स्थापना, सप्तशती का पाठ, कन्या पूजन, जागरण का विशेष महत्व है।
आइए जानते है
इसके बिना अधूरी है मां की पूजा
1. कलश स्थापना: नवरात्र शुरु होने पर सबसे पहले कलश स्थापना की जाती है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। माना जाता है कि कलश में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है।
2. सप्तशती का पाठ: नवरात्र के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होता है। नवरात्र के दौरान दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों का पाठ करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।
3. व्रत का महत्व: नवरात्र में कहा जाता है कि इन नौ दिन मां दुर्गा धरती पर आती है। इसलिए व्रत किया जाता है। इस दौरान प्याज, लहसुन आदि न खा कर सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है।
4. कन्या पूजन: हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। नवरात्र के पांचवे, सातवें, आठवें और नवमी के दिन कन्या भोजन कराया जाता है। कहा जाता है कि कन्या भोजन से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख-समृधि का वरदान देती हैं।
5. रात्रि जागरण: नवरात्र के दौरान जो भक्त दिन में मां का ध्यान नहीं कर पाते हैं वे भक्त रात में जागकर माता रानी की अराधना करते हैं। नवरात्र में देवी जागरण, भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता हैं।