जानें क्या कहते हैं 15 मई को आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल
जानें क्या कहते हैं 15 मई को आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल
राशिफल
जानें क्या कहते हैं 15 मई को आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल
मेष राशि
बातचीत में संतुलित रहें। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारेाबार की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृष राशि
क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। आय में व्यवधान अभी रहेंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
कर्क राशि
आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
मन अशांत रहेगा। निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
तुला राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मीठे खानपान के प्रति भी रुझान रहेगा।
धनु राशि
आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
मकर राशि
पारिवारिक परेशानी बढ़ेंगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
कुंभ राशि
स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
मीन राशि
वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।