ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMake life beautiful

दिन में झाड़ू को छिपाकर रखने से संपति में होगी वृद्धि

जिंदगी में हमेशा खुशियां बनी रहें और परिवार सुखी एवं स्वस्थ्य रहे। हम सभी यही चाहते हैं। इसके लिए हम दिनरात लाख प्रयास भी करते हैं। फेंगशुई में भी कुछ आसान उपाय बताए गए हैं जो आपकी जिंदगी को और भी...

दिन में झाड़ू को छिपाकर रखने से संपति में होगी वृद्धि
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,meerut Sat, 03 Jun 2017 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

जिंदगी में हमेशा खुशियां बनी रहें और परिवार सुखी एवं स्वस्थ्य रहे। हम सभी यही चाहते हैं। इसके लिए हम दिनरात लाख प्रयास भी करते हैं। फेंगशुई में भी कुछ आसान उपाय बताए गए हैं जो आपकी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

घर में धूप और अगरबत्तियों का प्रयोग अवश्य करें। फेंगशुई में माना जाता है कि इनसे ऊर्जा का सृजन होता है। घर में किसी भी दरवाजे पर कैलेंडर या घड़ी कभी न लटकाएं। घर के मुख्य द्वार पर कभी शीशा नहीं लगाना चाहिए। घर में मुरझाए हुए पौधे न रखें। इन्हें तुरंत घर से हटा दें।  अगर संपति में वृद्धि पाना चाहते हैं तो तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे से बांधकर घर के दरवाजे के हैंडल में लटका सकते हैं। ध्यान रहे कि सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाने चाहिए। 

घर में खुले हुए स्थान पर कभी झाड़ू न रखें। रसोई घर या जहां भोजन करते हैं वहां भी झाड़ू न रखें। दिन में झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए। विंड चाइम की आवाज घर में खुशियां लाती है तो क्रिस्टल बॉल नौकरी के लिए शुभ माना जाता है। लाफिंग बुद्धा हमारे घर को खुशियों से भरता है। क्रीम कलर के चीनी मिट्टी के फूलदान को पीले रंग के फूलों से सजाएं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें