ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyknow Taurus people nature personality

सौंदर्य के प्रेमी होते हैं वृष राशि वाले

जब जन्म कुंडली में चन्द्रमा वृष राशि में हो, तो उस व्यक्ति की जन्मराशि वृष होती है। वृष राशि, राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि चिह्न के तहत जन्में जातक अपने प्रयासो और कड़ी मेहनत का फल पाना चाहते...

सौंदर्य के प्रेमी होते हैं वृष राशि वाले
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 20 May 2017 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जब जन्म कुंडली में चन्द्रमा वृष राशि में हो, तो उस व्यक्ति की जन्मराशि वृष होती है। वृष राशि, राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि चिह्न के तहत जन्में जातक अपने प्रयासो और कड़ी मेहनत का फल पाना चाहते हैं और बिना सोचे समझे किसी भी काम को करने के लिए जुट जाते हैं। इसका प्रतीक बैल हैं और धरातल से जुड़े व्यक्ति होते हैं और जिस पर विश्वास करते हैं वही कहते हैं। ये जोखिम उठाने से घबराते हैं क्योंकि ये सुरक्षा पसंद होते हैं और दूसरा कारण यह है कि ये आलसी होते हैं। ये धैर्यवान और विश्वसनीय होते हैं लेकिन यदि नाराज हो जाये तो क्रोधी और क्रूर हो जाते हैं।

प्यार के मामले में महत्वाकांक्षी होते हैं तुला राशि वाले

ऐसे होते हैं मेषराशि वाले, पढ़ें इनके स्वभाव और लवलाइफ के बारे में

एक प्रेमी के रूप में वृष के साथ धैर्यवान रहने के लिए तैयार रहें। वे बेहद कामुक होते हैं और स्पर्श उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी के लिए वे अक्सर एक समान सामाजिक वातावरण से लोगों को चुनते हैं जो उनकी बुद्धि और आराम की इच्छा के लिए प्रतिक्रिया देने में सक्षम होते हैं। वे उपहार और भौतिक चीज़ों के माध्यम से अपना स्नेह दिखाते हैं।

वृष राशि के जातक कला, संगीत और सौंदर्य के प्रेमी होते हैं, इसलिये अक्सर इन्हें कलाकार, संगीतज्ञ और कवि या लेखक बनते देखा गया है। 

ये 4 राशियां होती हैं सबसे अधिक ताकतवर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें