आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अक्टूबर का दिन
आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अक्टूबर का दिन
आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अक्टूबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
मूलांक-1
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन अति आत्मविश्वास की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पहले से अटका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक-2
आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक-3
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य का दबाव अधिक रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दौड़भाग की स्थिति रहेगी। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक थकान और आलस्य हावी हो सकता है।
मूलांक-4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक-5
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव की स्थिति बन सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।
मूलांक-6
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पहले से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-7
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक-8
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधान रहें। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर आप व्यस्त रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।
मूलांक-9
आज आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवाद की स्थिति बन सकती है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। पेट के रोग आपका स्वास्थ्य प्रभावित कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।