राशिफल -क्या कहते हैं 23 जुलाई को आपके सितारे
जानिए क्या कहते हैं 23 जुलाई को आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल
मेष:
मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। माता का सहयोग मिलेगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
वृष
नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन:
वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सम्पत्ति के विषय में मित्रों से विवाद हो सकते हैं।
कर्क:
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।
सिंह:
मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। खर्चों में वृद्धि होगी।
कन्या:
मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला:
मानसिक असंतोष रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक:
दैनिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।
धनु:
अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कोई नया कारोबार प्रारंभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर:
अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ:
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन:
शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति सुखद रहेगी।