ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyIn form of women the Sun God worship in the Chatha

छठ पूजा 2017: नारी के रूप में पूजे जाते हैं सूर्य देव 

छठ ऐसा पर्व है, जिसमें उदित होते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाता है। यह पर्व नई उमंग का संचार करता है। छठ पर्व को कार्तिकी छठ नाम से भी जाना जाता है। सूर्यदेव आरोग्य के देवता...

छठ पूजा 2017: नारी के रूप में पूजे जाते हैं सूर्य देव 
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,मेरठTue, 24 Oct 2017 07:06 AM
ऐप पर पढ़ें

छठ ऐसा पर्व है, जिसमें उदित होते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाता है। यह पर्व नई उमंग का संचार करता है। छठ पर्व को कार्तिकी छठ नाम से भी जाना जाता है। सूर्यदेव आरोग्य के देवता हैं। सूर्य की किरणें कई प्रकार के रोग दोष नष्ट करने में सक्षम हैं। इस पवित्र व्रत को रखने से प्रत्यक्ष देवता सूर्य की कृपा दृष्टि बनी रहती है। 

मान्यता है कि छठ में सूर्यदेव नारी के रूप में पूजे जाते हैं। एक बार भगवान परशुराम की माता और ऋषि जमदग्नी की पत्नी रेणुका घर के आंगन में पूजा कर रहीं थी। उस वक्त सूर्य प्रचंड ताप में थे और रेणुका पसीने से लथपथ थीं। यह देख ऋषि जमदग्नी ने सूर्य को नारी बनने का श्राप दे दिया। सूर्यदेव के क्षमा मांगने पर ऋषि जमदग्नी ने उन्हें क्षमा कर दिया और कहा कि आज के बाद वर्ष में एक बार सूर्य को नारी के रूप में पूजा जाएगा। 

मान्यता के अनुसार महाभारत काल में कर्ण ने सूर्यदेव की पूजा शुरू की। द्रोपदी ने पांडवों का हारा हुआ राज्य प्राप्त करने के लिए छठ पूजा की थी। रामायण काल में भगवान श्रीराम ने माता सीता सहित कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर पूजा की थी। 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें