ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyimportance of ramzam month

जानें रमजान महीने का महत्व

रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। इसमें हर नेकी का कई गुना सवाब मिलता है। इबादत से राजी होकर खुदा बेपनाह रहमतें बरसाता है। इस्लाम में रमजान का बहुत महत्व है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग एक...

जानें रमजान महीने का महत्व
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 26 May 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। इसमें हर नेकी का कई गुना सवाब मिलता है। इबादत से राजी होकर खुदा बेपनाह रहमतें बरसाता है। इस्लाम में रमजान का बहुत महत्व है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने रोजे रखते हैं। इन दौरान दिन में न ही कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पिया जाता है। 

रमजान के पवित्र महीने के बारे में कुरान में लिखा है कि अल्लाह ने पैगम्बर साहब को अपने दूत के रूप में चुना था। रमजान महीने के आखिरी दस दिन बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान व्यक्ति अपनी बुरी आदतों से दूर रहने के साथ-साथ खुद पर भी संयम रखता है। दिन में कुछ भी नहीं खाया जाता। लेकिन कहा जाता है कि खाने के अलावा व्यक्ति को खाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। 

रमजान के दौरान व्यक्ति को मन शुद्ध रखना होता है। रोजे के दौरान किसी के लिए मन में कोई गलत विचार नहीं रखना चाहिए। इस महीने के बारे मे कहा जाता है कि इस महीने में जितनी हो सकते उतनी गरीबों की हर संभव मदद करनी चाहिए। रोजे में धन को दान किया जाता है।

ज्योतिष से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें