ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyif you have moon sign on your palm

अगर आपकी हथेली में भी बनता है आधा चांद तो..

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथों की रेखाएं देखकर उनके स्वभाव के बारे में कई बातों का पता चलत

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 20 Aug 2017 06:02 PM

आपकी हथेली में भी बनता है आधा चांद तो..

आपकी हथेली में भी बनता है आधा चांद तो..1 / 2

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथों की रेखाएं देखकर उनके स्वभाव के बारे में कई बातों का पता चलता है। ज्यादातर लोगों के हथेली में चांद बनता है। अगर आप अपनी हथेली को जोड़े और उसमें आपको चांद बनता नजर आए तो कहते है कि उस जातक को सुंदर पति या पत्नी मिलेगी। लेकिन क्या आपको पता है हाथ में मौजूद अधूरे चांद का क्या मतलब होता है। आइए जानते है कुछ विशेष बातें: 

हथेली में भी बनता है आधा चांद

हथेली में भी बनता है आधा चांद2 / 2

1. हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि अधूरे चांद वाले लोग अपनी दोस्ती के प्रति बहुत अधिक ईमानदार होते हैं। वे अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते। 

2. ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज दौड़ता है। वहीं यह भी कहा जाता है कि इनकी याददाश्त भी बहुत अच्छी होती है। ये लोग कई साल पुरानी बातों को भी याद रखते है।

3. ये लोग शांति प्रिय भी होते है। बताया जाता है कि ये जिंदादिल लोग होते है और चीजों के प्रति सकारात्मक सोच रखते है।

4. इन लोगों को गुस्सा भी बहुत आता है। लेकिन वो जल्द शांत भी हो जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

दो हिस्‍सो में बंटे यह रेखा तो होगी दिल की बीमारी