राशिफल: 25 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशिफल: 25 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल
जानें 25 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशिफल: 25 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें राशिफल
मेष
माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
वृष
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में अवरोध आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें (पं.राघवेंद्र शर्मा)
मिथुन
धर्म-कर्म में रुचि बढेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
कर्क
वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
सिंह
आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
कन्या
धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। वाहन तथा भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
तुला
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
वृश्चिक
मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
धनु
किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
मकर
नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
कुंभ
क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
मीन
आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी। (पं.राघवेंद्र शर्मा)