आपका राशिफल: पढ़ें 24 जून को क्या कहते हैं आपके सितारे
आपका राशिफल: पढ़ें 24 जून को क्या कहते हैं आपके सितारे
आपका राशिफल: पढ़ें 24 जून को क्या कहते हैं आपके सितारे
आपका राशिफल: पढ़ें 24 जून को क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष
कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। (पं.राघवेंद्र शर्मा)
वृष
पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मिथुन
मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
कर्क
मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती हैं।
सिंह
वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
कन्या
नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
तुला
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु
भौतिक सुखों का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मकर
परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र के विस्तार के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं।
मीन
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।