ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope numerology 30 may 2017

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई का दिन

Rahul.kumarलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीेMon, 29 May 2017 10:50 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई का दिन1 / 10

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई का दिन

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। रोजमर्रा के कार्यों में भागदौड़ अधिक करनी होगी। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
 

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल टाल दें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कहीं से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। पुराने समय से चली आ रही समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार में कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराने समय से चले आ रहे विवादों का निपटारा होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। जोखिमभरे कार्यों को फिलहाल टाल दें। रोजमर्रा के कार्यों में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल टाल दें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। तनाव हो सकता है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य शुरू न करें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।