ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope, numerology, 27 may 2017,

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मई का दिन

Meenakshi.naiduलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 26 May 2017 09:27 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मई का दिन

मूलांक-1

मूलांक-1 2 / 10

करियर में आज आपके सामने कई अवसर आ सकते हैं न ज्यादा सोच विचार करें न ज्यादा इंतजार करें, जो मौका मिल रहा है, उसे अपना लें, अगली बार मौका मिलने में फिर थोड़ा समय लग सकता है। भावनाओं और गुस्से को काबू में रखें। नई चीजें सीखेंगे। दिमाग में सुस्ती-शांति का भाव रहेगा। खर्चों में कमी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में गति बनेगी। संतान पर नजर रखें। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। वरिष्ठजनों से संपर्क नहीं होने से जरूरी काम अटक भी सकते हैं।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आप अपने साथी, किसी अनजान व्यक्ति की या किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। दूसरों की जरूरतें, दूसरों की भावनाएं भी समझेंगे। आज आपके लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। आज अपने मन को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। मन एकाग्र करें। किसी महत्वपूर्ण मसले पर आपकी राय लोगों के लिए लाभदायक रहेगी। मनचाहे काम को पूरा करने में मेहनत ज्यादा होगी सफलता भी मिलेगी। थोड़ा संघर्ष रहेगा, परिस्थितियां बार-बार अचानक आपके अनुकूल होती जाएंगी। हर तरह का सुख मिलेगा। मनचाहा कार्य होता रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज दौड़-भाग और छोटी-छोटी यात्राओं की स्थिति भी बन सकती है, किसी प्रतिकूल खबर की आशंका दिन भर मूड खराब भी कर सकती है। आज समय साथ बिताएंगे। सहयोग और प्रेम मिलेगा। बोलें कम और सुनें ज्यादा। आज समय ठीक है फिर भी हर काम को सावधानी से करें तो ही अच्छा है। आज अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समय बिल्कुल सही है। आज कोई बड़ी समस्या सुलझाने का दायित्व आपको सौंपा जाएगा। काम ज्यादा रहेगा तब भी थकान महसूस नहीं होगी। आपका खर्चा बढ़ सकता है। यात्राएं होंगी और आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपकी कोशिश अतिरिक्त आमदनी का रास्ता निकालने की तरफ होगी। आपके लिए जो काम सबसे महत्वपूर्ण है, अगर आप उस पर ध्यान देंगे, तो कुछ नए तरीके दिमाग में आ सकते हैं। जो आपकी प्रगति में मददगार साबित होंगे। आज आप घर के जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। ज्यादातर समय घर से बाहर ही बीतेगा। अधिकारी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। नई नौकरी की बात चल सकती है। शाम को जीवनसाथी के साथ बहुत आनंददायक समय बीतेगा।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आप किसी नए या अंजान व्यक्ति की भरपूर मदद करेंगे। नई चुनौतियां आएंगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। भाग्य साथ देगा। आज अति उत्साह एवं जोश के साथ आपके काम पूरे हो जाएंगे। आज अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप लोगों का मन और मूड भांपते हुए काम करें तो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। आज आप पार्टनर की भावनाएं समझें या न समझें पार्टनर आपको बराबर तवज्जो देगा और आपका साथ देगा। लव पार्टनर को समय दें। उसकी भावनाओं को समझें।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज भारी खर्च होने के योग हैं, लेकिन आज आपको धन लाभ भी होगा। जिस समस्या का कोई समाधान न निकलता हो, उसके बारे में अपना नजरिया बदल लेना ही समझदारी है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, दुख-सुख की बातें होंगी। किसी विवादास्पद बातचीत में फंसने के पहले ही आपका मन आपको टोक देगा। आज आपको दूर स्थान के लोगों से सहयोग मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मांग सकते हैं, आज सब आपके साथ हैं। दिन भर खुशनुमा माहौल रहेगा।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। आपके रोजमर्रा के काम पूरे होने लगेंगे। कुछ परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आज कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। लंबी योजनाओं पर काम शुरू होगा और काम पूरा भी हो जाएगा। इनकम के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। पुराने कार्य सफल होंगे। आपकी चिंता और दुविधा समझी जा सकती है। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में मित्रों से सहयोग मिलेगा। धंधा बढिय़ा चलेगा। गैस और एसिडिटी हो सकती है, भोजन पर ध्यान दें।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज परिस्थितियां ऐसी बनती जाएंगी कि आपने आज जो काम करने का सोचा है, वह कम से कम समय पर हो जाएगा और आपको उससे फायदा मिल जाएगा। ऑफिस में आप जो सुझाव देंगे कोई न कोई उसे चुनौती दे सकता है। आज संतान और शिक्षा से संबंधित काम पूरे होंगे। कुछ पुराने मामले फिर सामने आएंगे। धन लाभ होगा। वाणी से आज आप अपने काम पूरे करवा लेंगे।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपको भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। आज समस्याओं में फंसे दूसरे लोगों को आप सलाह दे सकते हैं। उन्हें रास्ता बताएंगे और उनकी मदद भी करेंगे। आज आप महत्वपूर्ण कार्यों पर नजर बनाए रखें। व्यवसाय में लाभदायक सौदे हो सकते हैं और व्यवसायिक यात्राओं के योग भी बनेंगे। आपका हौंसला बढ़ेगा। फालतू दिखावे से आज आप दूर रहे तो ही अच्छा है।आज आपका इरादा सिर्फ काम से काम रखने का होगा। आज आप ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। दफ्तर में व्यर्थ विवादों से दूर रहें। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।