ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope numerology 23 july 2017

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जुलाई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जुलाई का दिन

Madan.tiwariनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Jul 2017 09:32 PM

मूलांक-1

मूलांक-11 / 7

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-2

मूलांक-22 / 7

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में धैर्य बनाए रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-3

मूलांक-33 / 7

आज दिनभर दौड़भाग की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्य का दबाव बढ़ सकता है। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

मूलांक- 4

मूलांक- 44 / 7

आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने समय से चली आ रहीं योजनाएं पूरी हो सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-55 / 7

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक- 6

मूलांक- 66 / 7

आज आप कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-77 / 7

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।