राशिफल: 13 अगस्त को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
तुला
मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। गृह सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक
आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु
मानसिक शांति तो रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं।
मकर
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ
आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन
माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।