ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope 18 july numerology

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई का दिन

Rahul.kumarलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 17 Jul 2017 10:35 PM

मूलांक- 1

मूलांक- 12 / 10



आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
 

मूलांक-  2

मूलांक-  23 / 10


आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
 

मूलांक-  3

मूलांक-  34 / 10


आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई परेशानी सामने आ सकती है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। संबंधों का लाभ मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-  4

मूलांक-  45 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हावी हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है।

मूलांक- 5

मूलांक- 56 / 10


आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक करनी होगी। नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

मूलांक- 6

मूलांक- 67 / 10


आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी भी कार्य को टालें नहीं। व्यापार और कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक- 7

मूलांक- 78 / 10


आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यय की अधिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक- 8

मूलांक- 89 / 10


आज आप नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यय की अधिकता रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक- 9

मूलांक- 910 / 10

आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना मिलेगी। साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान मिलेगा। शारीरिक थकान और अनिद्रा की स्थिति हावी हो सकती है।